Monday, October 19th, 2026

 ओरलिंस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

पेरिस
 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने ओरलिंस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट से फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में फ्रांस की मेरी बाटोमीने को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेट हारने के बाद सायना ने वापसी की और 18-21, 21-15, 21-10 से जीत हासिल की।

साइना के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम माना जा रहा है। उन्होंने अब तक ओलंपिक में जगह पक्की नहीं की है।चौथी बार ओलंपिक में जगह बनाने की कवायद में लगी इस भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद अच्छी वापसी की और ओलंपिक क्वालीफिकेशन से जुड़े इस सुपर 100 टूर्नामेंट में 51 मिनट तक चले मैच में 18-21, 21-15, 21-10 से जीत दर्ज की।


जांघ की चोट के कारण पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने वाली साइना का सामना अब फ्रांस की येली होयॉक्स और मलेशिया की आइरिस वांग के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। विश्व में 162वें नंबर की इरा शर्मा ने भी बुल्गारिया की विश्व में 71वें नंबर मारिया मितसोवा को 21-18, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

 

#साइना नेहवाल

Source : Agency

पाठको की राय